Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anindita Mitra ने सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक का संभाला पदभार

September 16, 2024

Anindita Mitra ने सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक का संभाला पदभार

चंडीगढ़: अनिंदिता मित्रा ने सोमवार को सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। 2007 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री मित्रा ने डीसी एसबीएस नगर और होशियारपुर, निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, निदेशक जनसंपर्क और आयुक्त नगर निगम, चंडीगढ़ के रूप में सेवाएं दी हैं।

पदभार संभालने के बाद सुश्री मित्रा ने कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से समाज के हर वर्ग, खासकर किसानों और कमजोर वर्ग के कल्याण की बहुत बड़ी गुंजाइश है। उन्होनें कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व में इस नेक कार्य को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें