Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar 13 बच्ची हत्याकांड आरोपी को लेकर अंकुर नरूला ने दिया ऐसा बयान, बोले- तेरे धर्म वालों ने छोड़ा…

December 19, 2025

Jalandhar 13 बच्ची हत्याकांड आरोपी को लेकर अंकुर नरूला ने दिया ऐसा बयान, बोले- तेरे धर्म वालों ने छोड़ा…

पंजाब डेस्क: पंजाब के जालंधर में 13 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश के बाद हत्या के मामले में अब एक नया विवाद सामने आया है। इस केस के आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ रिंपी को लेकर पास्टर अंकुर नरूला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पास्टर आरोपी को धर्म के नाम पर संदेश देते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है।

क्या है वायरल वीडियो में

यह वीडियो 14 दिसंबर का बताया जा रहा है, जिसे एक सोशल मीडिया यूजर ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। वीडियो में पास्टर अंकुर नरूला आरोपी के धर्म का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उसके धर्म के लोग उससे मुंह मोड़ चुके हैं। वह आरोपी को यीशु मसीह की शरण में आने और पापों से माफी मांगने की बात कहते नजर आते हैं।

वीडियो में पास्टर यह भी कहते हैं कि एक पापी की इस दुनिया में कोई इज्जत नहीं होती, लेकिन यीशु मसीह पापियों को माफ करने के लिए क्रूस पर चढ़े थे। साथ ही वह साफ करते हैं कि पाप माफी का मतलब यह नहीं है कि कानून से सजा कम हो जाएगी।

पास्टर की सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद पास्टर अंकुर नरूला ने कहा कि ईसाई धर्म माफी और पश्चाताप पर आधारित है। अगर कोई इंसान दिल से माफी मांगता है तो प्रभु यीशु उसे माफ कर सकते हैं, लेकिन कानून अपना काम करता रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब में जबरन धर्म परिवर्तन नहीं हो रहा है और उनके चर्च को अब विदेश से कोई फंडिंग नहीं मिलती।

जालंधर बच्ची हत्याकांड का पूरा मामला

मृतका 13 साल की थी और आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोपी का घर उसके घर से महज 3–4 मकान की दूरी पर था। आरोपी की बेटी और मृतका आपस में सहेलियां थीं और बच्ची अक्सर उसके घर जाया करती थी। घटना वाले दिन बच्ची शाम को सहेली से मिलने गई थी, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसकी सहेली अपनी मां के साथ लुधियाना गई हुई है।

CCTV फुटेज में दिखी आखिरी बार

परिवार के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे बच्ची गली में जाती हुई CCTV में दिखाई दी। फुटेज में वह जूता ठीक करती नजर आती है और फिर आरोपी के घर के अंदर जाती है। इसके बाद वह कभी बाहर नहीं आई। करीब आधे घंटे तक बच्ची के घर न लौटने पर परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब आरोपी के घर का गेट खटखटाया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर की तलाशी ली, लेकिन ठीक से जांच नहीं की। पुलिस ने करीब 20 मिनट बाद कह दिया कि घर के अंदर कुछ नहीं है। इसके करीब दो घंटे बाद गुस्साए लोगों ने जबरन घर में घुसकर बाथरूम खोला, जहां बच्ची का शव मिला। बच्ची का शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने हालात संभाले और आरोपी को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस कार्रवाई और सवाल

इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद तलाशी लेने वाले ASI मंगत राम को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, सवाल यह उठ रहे हैं कि अगर समय पर सही तरीके से जांच होती, तो शायद बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। आरोपी हरमिंदर सिंह रिंपी को पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें