Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनमोल वैल्फेयर क्लब मोगा द्वारा नवरात्रों के उपलक्ष्य में 26 शक्तिपीठों से लाई गईं पावन मां भगवती की ज्योतियां

October 11, 2026

अनमोल वैल्फेयर क्लब मोगा द्वारा नवरात्रों के उपलक्ष्य में 26 शक्तिपीठों से लाई गईं पावन मां भगवती की ज्योतियां

मोगा: अनमोल वैल्फेयर क्लब की ओर से पुरानी दाना मंडी में 11 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे मेले मैय्या दे समागम में 26 मां भगवती के शक्तिपीठों के साथ-साथ श्री बाला जी महाराज सालासर धाम राजस्थान व बाबा भैरव नाथ जम्मू कश्मीर कटरा से लाई गई पावन ज्योतियों की विशाल शोत्रा यात्रा पुरानी दाना मंडी से निकाली गई। सर्वप्रथम विद्वानों द्वारा शोभा यात्रा की पूजा संपन्न करवाई। इस दौरान शोभा यात्रा को रवानगी विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राकेश काला बजाज, डिप्टी मेयर गौरव गर्ग,पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल, जोगिंदर पाल जिंदल, पार्षद मनजीत धमू ने हरी झंडी देकर किया।

इस शोभा यात्रा में विशेष तौर पर उपस्थित होकर शोभा यात्रा को चार चांद लगाए। मेले मैय्या दे समागम में मां चिंत पूर्णी धाम, ज्वाला जी धाम, माता वैष्णो देवी, माता त्रिपुरमालिनी देवी, मां बगलामुखी देवी, मां कांगड़ा देवी, मां चामुंडा देवी, मां कुणाल पथरी देवी, मां मनसा देवी, मां काली देवी, मां भद्रकाली देवी, मां नैना देवी, मां चंडी देवी, मां कालका देवी, मां सरकंडा देवी, मां करणी देवी, मां बेरी देवी, मां झंडेवाली देवी, मां कात्यायनी देवी, मां हिंगलाज देवी, मां शाकंभरी देवी, मां शीतला देवी, मां महामाया देवी, बाबा भैरोनाथ, श्री सालासर धाम तथा नेपाल स्थित मां गजेश्वरी देवी, श्री बाला जी महाराज राजस्थान, बाबा भैरव नाथ जी कटरा जम्मू कश्मीर से आई पावन ज्योतियों पर शहर निवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। यह शोभायात्रा केदारनाथ धर्मशााला चैंबर रोड से निकाली गई।

यह शोभा यात्रा चिंतपूर्णी धर्मशाली गीता भवन से शुरू होकर वेदांत नगर, जवाहर नगर, चैंबर रोड, रेलवे रोड, शाम लाल चौक, मेन बाजार, देव होटल चौक, आर्य स्कूल रोड, 2 न्यू टाउन, प्रताप रोड, सब्जी मंडी, पुरानी दाना मंडी समागम स्थल पर समाप्ति की गई, जहां पर पावन ज्योतियों को विराजमान किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने बताया कि पुरानी दाना मंडी में दस दिनों के दौरान पुरानी दाना मंडी में भक्तिमय वातावरण रहेगा। रोजाना माता की चौकी में श्रद्धालु मां भगवती का गुणगान करेंगे। क्लब की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समारोह स्थल पर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित मेले मैया दे समारोह में पहुंचकर मां भगवती की पावन ज्योतियों के दर्शन करें और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा सारे नवरात्रों में व्रत वाला प्रसाद अटूट वितरित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, संरक्षक हरी चंद सिंगला, चेयरमैन सुरिंदर तायल, उप चेयरमैन हरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष गौरव जिंदल, सचिव विवेक मजीठिया, सह सचिव राजेश धीमान काकू, कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, प्रोजेक्ट चेयरमैन विशाल ढींगरा, प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रलाद कालड़ा, सलाहकार गगनदीप मित्तल, सह सलाहकार अमन मेहंदी, प्रेस सचिव कपिल कपूर, प्रचार सचिव प्रिंस गाबा, सह प्रचार सचिव राहुल ग्रोवर, सोशल मीडिया प्रभारी सन्नी कपूर, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गुलाटी, सेवा प्रभारी चमन लाल मित्तल, सदस्य रमिकांत जैन, अजय कथूरिया, अमन कालड़ा, सुशांत मजीठिया,धीरज सूद, जगचनन सिंह जग्गी, जगजीव धीर, अजय मोंगा, गौरव चावला, मोहित कोछड़, संजीव नरूला, गौरव आहूजा, राघव गुप्ता, साहिल अरोड़ा, केवल बांसल, अशोक अरोड़ा, सचिन मोंगा, मानव कालड़ा, हरीश गोयल, दीपक शर्मा के अलावा शहर की धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व शहर निवासी मौजूद थे।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें