Site icon Dainik Savera Times

BKU एकता उगराहां का ऐलान, 5 जनवरी को पंजाब के सभी टोल होंगे फ्री

चंडीगढ़: मांगों को लेकर अड़े भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने 5 जनवरी को पंजाब के सभी टोल फ्री करने का ऐलान किया है। बता दें कि यह सभी टोल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद किए जाएंगे। भाकियूं एकता उगराहां के प्रदेश सेक्रेटरी शिंगारा सिंह मान ने कहा कि पहले से ही किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा पंजाब के 18 टोल 15 जनवरी तक फ्री किए गए हैं। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी जिन मांगों पर लड़ रही है, उन पर सहमति जताते हुए पंजाब के सभी टोल फ्री किए जाएंगे। वहीं भाकियू एकता उगराहां द्वारा धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है ताकि डटकर समर्थन किया जा सके।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

Exit mobile version