Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau टीम ने महिला सब-इंस्पेक्टर को 60,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफतार

June 28, 2025

Anti Corruption Bureau टीम ने महिला सब-इंस्पेक्टर को 60,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफतार

चंडीगढ़: एसीबी रोहतक की टीम ने आज दिनांक 28.6.2025 को आरोपी महिला पुलिस उप-निरीक्षक मंजू देवीरी, थाना सिविल लाईन सोनीपत को शिकायतकर्ता से 60,000/-रू नकद रिश्वत राशि लेते थाना सोनीपत से रंगे हाथों गिरफतार किया गया है और आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 20 दिनांक धारा- 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह वर्ष 2023 में गजराज हस्तपाल, गोहाना में नौकरी करता था। उसके साथ नरेश पत्नी मंजीत भी नौकरी करती थी। उनका आपस में पैसे का लेन-देन था। उसके द्वारा नरेश उपरोक्त को 6 लाख रू उधार दिये तथा बाद में नरेश उपरोक्त द्वारा उसके पैसे वापिस करने से मना कर दिया गया तथा उसके विरूद्व मुकद्मा न.169 दिनांक 21.6.2025 धारा 115, 351(2), 64(1) भारतीय न्याय संहित, 2023 (चोट पंहुचाना, अपराधिक धमकी देना व बलात्कार ) थाना सिविल लाईन रोहतक में दर्ज करवा दिया।

इस अभियोग की तफतीश पुलिस उप निरीक्षक मंजू देवी उपरोक्त द्वारा की जा रही है। उसके विरूद्व दर्ज मुकदमा को कैंसल करने की एवज में आरोपिया महिला पुलिस उप निरीक्षक मंजू देवी तफतीशी अधिकारी, थाना सिविल लाईन, सोनीपत द्वारा उससे 60,000/-रू. नकद बतौर रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी रोहतक द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपिया महिला उप निरीक्षक मंजू देवी उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 60,000/-रू. नकद बतौर रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफतार किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

ये भी पढ़ें- सोने-चांदी में गिरावट, फेड के फैसले का असर; सिल्वर 2.45 लाख से नीचे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें