Site icon Dainik Savera Times

Anti Corruption Day: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ट्वीट, लोगों से की यह अपील

चंडीगढ़: आज यानी दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का लक्ष्य लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना है। वहीं, पंजाब सरकार सूबे में लगातार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक्शन ले रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों से अपील की है। सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार आज के दौर की सबसे बड़ी बीमारियां हैं… ये बीमारियाँ किसी भी समाज को खोखला कर देती हैं… देश में आम आदमी पार्टी शुरू से ही इन दोनों बीमारियों से लड़ रही है…आज #AntiCorruptionDay के अवसर पर हम प्रण लें कि हम दोनों बीमारियों को जड़ से खत्म करेंगे…

 

Exit mobile version