Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा में बड़ी कार्रवाई: AGTF और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

punjab News

punjab News

Anti-Gangster Task Force: पंजाब में अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता सामने आई है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दो आरोपियों जैकी कुमार उर्फ जैकी और विकास अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बठिंडा में एक व्यवसायी को निशाना बनाकर लूट की योजना बना रहे थे। समय रहते की गई कार्रवाई से इस वारदात को टाल दिया गया। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने हथियार दिल्ली से मंगवाए थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि विकास अरोड़ा का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले एक घरेलू हिंसा के मामले में भी शामिल रह चुका है, जिससे उसकी पृष्ठभूमि संदिग्ध पाई गई है पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 देसी .32 बोर पिस्तौल (मैगज़ीन सहित) और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई एक बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हुई है।

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है।

Exit mobile version