Site icon Dainik Savera Times

एंटी-नारकोटिक्स की टीम ने हेरोइन और एक कार सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

मोहाली : एंटी-नारकोटिक्स सह स्पेशल ऑपरेशंस सेल मोहाली की टीम ने रूपनगर रेंज एडीजीपी जसकरन सिंह के दिशा निर्देश में नशा तस्करों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम हेरोइन और एक कार सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बीती रात एसआई सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान गांव बैरमपुर भागोमाजरा की तरफ से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस पार्टी को देखकर ड्राइवर ने तुरंत अपनी कार को दाहिनी ओर ओर मोड़ दिया, जो आगे जाकर नाले में गिर गई।

एसआई सुखविंदर सिंह की पुलिस पार्टी ने बड़ी होशियारी से ड्राइवर को पकड़ लिया और उसका नाम पूछा, जिसने अपना नाम जतिंदर सिंह उर्फ ​​छोटा बताया और कार की तलाशी लेने पर 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी जतिंदर सिंह उर्फ ​​छोटा पर हत्या, मारपीट, हथियार अधिनियम, लूटपाट के कई संगीन आरोप हैं। आरोपी को आज माननीय अदालत मोहाली में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जो पुलिस रिमांड पर है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वे यह हेरोइन कहां से लाए और किसे बेचने जा रहे थे।

Exit mobile version