Site icon Dainik Savera Times

खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के अध्यक्ष Viresh Shandilya को गोलियों से भून कर मारने की धमकी

अंबाला: एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को खालिस्तान के खिलाफ मुखर रहने पर भारतीय नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल कर गोलियाओं से भून कर मारने की धमकी मिली हैं जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को खालिस्तान समर्थक बताया है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात खालिस्तानी निहंग अमृतपाल सिंह मेहरो से जुड़ा बताया है। यही नहीं, उसने यह भी दावा किया है कि वह वही अमृतपाल सिंह मेहरो है से जुड़ा है जिसने हाल ही में पंजाब में यूट्यूबर कमल कौर भाभी की हत्या को अंजाम दिया था।

यह दावा बेहद गंभीर चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि यह मामला अब सिर्फ एक धमकी का नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आतंकी मंशा का संकेत देता है। वीरेश शांडिल्य ने इस संबंध में हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की पुलिस को लिखित सूचना भेज दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह कोई सामान्य धमकी नहीं है, बल्कि यह आतंकवाद और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा हुआ एक गंभीर षड्यंत्र हो सकता है। शांडिल्य का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार पुलिस को धमकियों की जानकारी दी है, लेकिन पुलिस द्वारा न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में सक्रिय मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने में भी पुलिस विफल रही है और 2-3 लोगों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति की गई है जो कि गंभीर सुरक्षा चूक है। शांडिल्य ने यह भी आशंका जताई कि अंबाला के बाहर भी खालिस्तान समर्थक, आतंकी या भिंडरावाला समर्थक उन पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच और कार्रवाई शुरू करें।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अक्सर ऐसे धमकी के मामलों में सरकारी नोटिफिकेशन न आने या गैर-संज्ञेय अपराध का हवाला देकर एफआईआर दर्ज करने से बचती है। उनका कहना है कि इसी रवैये की वजह से कट्टरपंथियों को बढ़ावा मिल रहा है और कानून व्यवस्था पर खतरा बढ़ता जा रहा है। वीरेश शांडिल्य ने राज्य और केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि इस मामले को गंभीर आतंकी खतरे के रूप में देखा जाए और धमकी देने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर देशद्रोही नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए।

ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

Exit mobile version