Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनुज खोसला का जालंधर में जोरदार स्वागत

August 22, 2026

अनुज खोसला का जालंधर में जोरदार स्वागत

Anuj accorded a grand welcome in Jalandhar : जालंधर। पंजाब युवा भाजपा के नवनियुक्त प्रधान अनुज खोसला के जालंधर पहुंचने पर सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान खोसला ने कहा कि पंजाब में भाजपा को मजबूत करने और भगवंत मान सरकार को बदलने में युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा।

पंजाब युवा भाजपा के नवनियुक्त प्रधान अनुज खोसला के जालंधर पहुंचने पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जालंधर युवा मोर्चा प्रधान पंकज जुल्का की अध्यक्षता में फोकल प्वाइंट नहर की पुलि पर सैकड़ों नौजवान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुज खोसला का फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने अनुज खोसला को पंजाब युवा भाजपा की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि युवा भाजपा पार्टी की सबसे मजबूत शक्ति है और पंजाब के नौजवानों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि अनुज खोसला के नेतृत्व में पंजाब युवा भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जालंधर का युवा भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ पंजाब भाजपा के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें