जालंधर: सर्वर में दिक्कत के चलते वीरवार को भी लोगों को खासी परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ा। बीते 9 दिन से लगातार सर्वर में दिक्कत आ रही है और रोजाना कई बार सर्वर का लिंक टूट रहा है जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान दिनभर ट्रैक पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। दिनभर रही इस दिक्कत के चलते काम करने की गति काफी धीमी हो गई थी, जिसके चलते शाम तक लोगों का काम नहीं निपट सका और कईयों को तो बिना काम करवाए ही मायूस लौटना पड़ा।
जालंधर: 9 दिनों से आटोमेटिड ड्राइविंग ट्रैक के सर्वर से परेशान हैं आवेदक

