Site icon Dainik Savera Times

पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए आवेदन अब 29 सितंबर तक : CP

जालंधर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस (ऑपरेशन और सुरक्षा) विनीत अहलावत ने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी दुकानों के अस्थायी लाइसैंस प्राप्त करने हेतु आवेदन जमा करने की तारीख में दो दिन का विस्तार कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब इच्छुक व्यक्ति 29 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए 20 अस्थायी लाइसैंस ड्रॉ के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट जालंधर शहर के क्षेत्र में आने वाले निवासी, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं है, जालंधर शहर में निर्धारित स्थान पर पटाखे बेचने के लिए अस्थायी दुकानों के अस्थायी लाइसैंस प्राप्त करने के लिए अपने आवेदन पत्र पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के असला लाइसैंसिंग शाखा से प्राप्त कर सकते हैं या पुलिस कमिश्नर जालंधर की वैबसाइट से डाऊनलोड करके 29 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में ड्रॉ 8 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे रैडक्रास भवन, जालंधर में निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: केवल महिलाओं के लिए हैं ये सरकारी योजनाएं, मिलता है 8.2 प्रतिशत तक का ब्याज

Exit mobile version