Dainik Savera Times

BJP पंजाब ने संगठनात्मक ढांचे में किया बदलाव, 11 Vice President, 5 State General Secretaries और 11 State Secretaries किए नियुक्त

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा ने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। 11 उपाध्यक्ष, 5 राज्य महासचिव और 11 राज्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसकी एक लिस्ट भी जारी की गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राज्य अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के अनुमोदन के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं। 11 उपाध्यक्षों में राकेश राठौर, केवल सिंह ढिल्लों, सुभाष शर्मा, द्याल सोढी, बीबी जयइंद्र कौर, राज कुमार वेरका, जगमोहन सिंह राजू, लखविंदर कौर, फतहसिंग बाजवा, अरविंद खन्ना और जगदीप सिंह का नाम शामिल है।

वहीं, राज्य महासचिवों की कमान जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजेश बाघा, मोना जायसवाल का नाम शामिल है। इसके साथ ही 11 राज्य सचिव एवं प्रवक्ताओं की भी लिस्ट जारी की है।

 

 

Exit mobile version