Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाघापुराना और धर्मकोट निकाय चुनावों के लिए चार अधिकारी नियुक्त

November 5, 2026

बाघापुराना और धर्मकोट निकाय चुनावों के लिए चार अधिकारी नियुक्त

Appoints Four Officers for Baghapurana and Dharamkot Civic Polls : मोगा। नगर परिषद बाघापुराना और नगर पंचायत धर्मकोट के चुनाव-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी खर्च की निगरानी, शिकायतों के निपटारे और चुनाव पर्यवेक्षकों से समन्वय सहित विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए चार अधिकारियों को नोडल और संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

पंजाब राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही चार अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए नोडल अधिकारी और संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) कम एडिशनल जिला चुनाव अधिकारी मोगा कुलप्रीत सिंह ने बताया कि नगर परिषद बाघापुराना के वार्ड नंबर 1 से 15 तथा नगर पंचायत धर्मकोट के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 7, 9 और 13 में होने वाले चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।

चुनाव आयोग की हिदायतों का पालन सुनिश्चित करने और चुनाव प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनावी खर्च की निगरानी और उसका पूरा लेखा-जोखा रखने की जिम्मेदारी सिविल सर्जन कार्यालय मोगा के एसीएफए आशु कुमार को सौंपी गई है। वहीं, ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से मिलने वाली चुनाव संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए सहायक आयुक्त कर मनु गर्ग शारदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) आशीष कुमार को एलबीपीएएमएस/कोर टीम का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

आबकारी अधिकारी विजय कुमार को चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ संपर्क और समन्वय बनाए रखने के लिए लायजन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। कुलप्रीत सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर नजर रखी जाएगी और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें