Site icon Dainik Savera Times

नंगल में नए यूरिया संयंत्र की मंजूरी पंजाब के विकास में मील का पत्थर साबित होगी : तरुण चुघ

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ ने नंगल स्थित नैशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता वाले नए यूरिया निर्माण संयंत्र की स्थापना को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

चुघ ने कहा कि नंगल में नए यूरिया संयंत्र की मंजूरी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए पंजाब हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है। पंजाब के मेहनती किसानों, व्यापारियों और राज्य के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय कृषि एवं औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा। यह परियोजना पंजाब की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी।

Exit mobile version