Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस की जांच में शामिल हुई अर्चना, ऑनलाइन बयान कराया दर्ज

July 11, 2024

अमृतसर पुलिस की जांच में शामिल हुई अर्चना, ऑनलाइन बयान कराया दर्ज

अमृतसर: श्री हरिमंदिर साहिब की पावन परिक्रमा में योगा करके विवादों व कानूनी पेंच में फंसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना बुधवार को वर्चुली पुलिस जांच में शामिल हो गई और थाना कोतवाली अमृतसर पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब दे दिया है। एडीसीपी दर्पण आहलूवालिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अर्चना को जो समन भेजा गया था, उसकी तामील करा दी गई है। अब वह पुलिस जांच में शामिल हो गई हैं। उसने बयान भी दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि अगर अर्चना जांच में शामिल नहीं होती तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता। एडीसीपी ने कहा कि मामले में अर्चना को पहले एक नोटिस भेजा गया था। उसने नोटिस का जवाब नहीं दिया था। नियमों के अनुसार उसे 2 और नोटिस भेजे जाने थे। एडीसीपी दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि जिस केस में कम से कम 7 साल सजा होती है उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा जाता है। आज अर्चना जांच में शामिल हो गई हैं। उन्होंने अपनी ऑनलाइन स्टेटमैंट भेजी है। ये केस थाना कोतवाली का है। स्टेटमैंट में उसने क्या कहा है। यह अभी सार्वजनिक रूप से नहीं बताया जा सकता। इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यदि अर्चना कसूरवार हुई तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें