Site icon Dainik Savera Times

रंजिश में हथियारों से हमला, दो पर केस दर्ज

Armed attack driven by a feud : मोगा। गांव मेलक अकालियां में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति से कथित मारपीट कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. गुरचरण सिंह ने बताया कि गुरचंद सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी मेलक अकालियां ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते अमृतपाल सिंह पुत्र सुखचैन सिंह और सुखचैन सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी अकालियांवाला कथित तौर पर तेजधार हथियारों से लैस होकर उसके पास आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत की जांच करने के बाद अमृतपाल सिंह और सुखचैन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।ए.एस.आई. गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Exit mobile version