
Armed men attacked the house gate : मोगा। थाना निहाल सिंह वाला क्षेत्र में देर रात हथियारों से लैस लोगों द्वारा एक घर के मेन गेट पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोगों ने किरपान, कापे और गंडासे जैसे हथियारों के साथ वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। इसके बाद जब उसने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें दो मोटरसाइकिलों पर तीन-तीन व्यक्ति सवार होकर आते दिखाई दिए। शिकायत के मुताबिक, इन व्यक्तियों के हाथों में किरपान, कापे और गंडासे जैसे हथियार दिखाई दे रहे थे। हमलावरों द्वारा घर के मेन गेट को नुकसान पहुंचाने के बाद मौके से फरार होने की बात सामने आई है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...