Site icon Dainik Savera Times

भिक्खीविंड में हथियारबंद मोटरसाइकिल सवारों ने चलाई गोलियां

भिक्खीविंड/खालड़ा: कसबा भिक्खीविंड के बलेर रोड पर स्थित आज साढ़े पांच बजे के करीब बाबा दीप सिंह जी मेडिकल स्टोर के मालिक, वरिंदर सिंह पुत्र फकीर सिंह, निवासी माड़ी मेघा, पर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चलाई गोलियां। जिससे मेडिकल स्टोर के मालिक हुआ गंभीर रूप में घायल। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वाले मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। थाना भिक्खीविंड पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में पीड़ित के भाई बलविंदर सिंह ने बताया कि मेरा भाई वरिंदर सिंह नंदा बाहर से शौच करके अपनी दुकान पर लौट रहा था, तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने मेरे भाई की जांघों में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पांच-छह महीने पहले भी मेरे भाई की दुकान के शटर में छह-सात गोलियां मारी गई थीं। हमने थाना भिक्खीविंड पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन अभी तक हमें कोई न्याय नहीं मिला है। लेकिन आज फिर से एक बड़ी घटना घटी है। हम पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि हमें न्याय दिलाया जाए और गोलियां चलाने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। खुलेआम हो रही गुंडागर्दी बंद की जाए। मौके पर पहुंचे थाना भिक्खीविंड एस एच ओ हरप्रीत सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर मौजूद दुकानदारों से गहन जांच कर रही है ताकि हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जा सके और उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटोस खंगाली जा रही है। ता जो आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

ये भी पढ़ें : बिहार की राजनीति में हलचल तेजः नीतीश कुमार ने बुलाई JDU की अहम बैठक, निशांत को मिल सकती है…

Exit mobile version