अमृतसर/रईया: जीटी रोड पर स्थित कस्बा रईया में सोमवार की देर रात एक शराब के ठेके पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने लूट के इरादे से धावा बोल दिया। बदमाशों ने ठेके के कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बनाने की कोशिश की। गोलियां मरने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग की। जब लुटेरे कैश लूटने का प्रयास कर रहे थे, तभी ठेके के कर्मचारी ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचा दिया।
बदमाशों ने कर्मचारी पर तेज हथियारों से हमला किया और मौके पर एक लुटेरे द्वारा दो फायर भी किए। कर्मचारी ने अपनी जान जोखिम में डाल लुटेरों मुकाबला किया। काफी समय तक लुटेरों के साथ हाथापाई की ओर उलझता रहा। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए यह देख लुटेरे का साथी वहां से फरार हो गया एक लुटेरे को पड़कर जमकर चित्र की गई फिर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह गांव छपियावाली थाना खलचिया के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी एक शातिर अपराधी है और उस पर पहले भी विभिन्न थानों में लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट जैसे मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था और फिर से गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से पिस्टल बरामद किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को बेनकाब कर दिया जाएगा।

