
गुरदासपुर (अवतार सिंह): ड्यूटी से छुट्टी पर घर आया एक सैनिक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का उसके पैतृक गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक की पहचान लखविन्दर सिंह (28) पुत्र सरूप सिंह निवासी गांव भागोकावां गुरदासपुर के रूप में हुई है। मृतक के पिता भी सेना से रिटायर्ड हैं।
मृतक के परिवार द्वारा उसकी शादी करने की विचार चर्चा की जा रही थी लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सरूप सिंह ने बताया कि लखविन्दर करीब पांच साल पहले सेना की 15 पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। इस समय वो श्रीनगर में तैनात था जहां दो साल पूरे होने के बाद उसने वापस अपनी पलटन मे जाना था। इसी दौरान वो कुछ दिन की छुट्टी के लिए 22 फरवरी को घर आया था।
उसी दिन शाम को वो अपनी स्कूटी पर किसी काम के लिए बाजार गया था। कुछ समय बाद घर पता चला कि उसका एक्सिडेंट हो गया है। पता चला कि लखविन्दर की स्कूटी सड़क पर लगे एक साइन बोर्ड से टकरा गई थी। गंभीर रूप से जख्मी लखविन्दर को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया जहां 23 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...