Site icon Dainik Savera Times

BJP नेता और पूर्व वित्त मंत्री Manpreet Badal के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Manpreet Singh Badal Returned Gidderbaha

Manpreet Singh Badal Returned Gidderbaha

बठिंडा : मनप्रीत बादल पर बठिंडा में विजिलेंस ब्यूरो ने लैंड अलॉटमेंट के केस में फ्रॉड का केस दर्ज किया है। मनप्रीत के अलावा इस मामले में 5 और आरोपियों को नामजद किया था। मनप्रीत बादल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए चार दिन पहले कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी। लेकिन विजिलेंस ने इसके दो दिन बाद केस दर्ज कर लिया। पहले एलओसी जारी की और 26 सितंबर को मनप्रीत बादल के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए। अदालत ने पुलिस को आदेश जारी किए हैं कि मनप्रीत बादल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए।

3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके
मनप्रीत बादल से जुड़े फ्रॉड के केस में विजिलेंस ब्यूरो 3 आरोपियों राजीव कुमार निवासी न्यू शक्ति नगर बठिंडा, अमनदीप सिंह निवासी लाल सिंह बस्ती बठिंडा और विकास अरोड़ा निवासी टैगोर नगर बठिंडा को गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हें सोमवार को अदालत में पेश कर 28 सितंबर तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूर्व वित्त मंत्री पर दर्ज मामला
पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर रविवार को बठिंडा के विजिलेंस ब्यूरो थाने में फ्रॉड का केस दर्ज हुआ। विजिलेंस की जांच रिपोर्ट के मुताबिक मनप्रीत बादल ने वित्त मंत्री रहते 2018 से बठिंडा के माडल टाउन में 2 प्लाट हड़पने की साजिश रची। उन्होंने पुडा के अफसरों-कर्मचारियों से मिलीभगत कर इन प्लाटों की फर्जी बोली कराई। बोली के दौरान उनके नक्शे अपलोड नहीं किए, ताकि कोई लोकेशन न जान सके। वहीं रेजिडेंशियल प्लॉट को कॉमर्शियल दिखाया। जिस वजह से किसी ने इनको नहीं खरीदा।

इसके बाद दोबारा बोली कराई गई। जिसमें मनप्रीत के करीबी विकास अरोड़ा और राजीव कुमार ने यह प्लाट खरीदे। सस्ते भाव में प्लाट खरीदने के बाद इन दोनों ने यह प्लाट आगे मनप्रीत बादल को बेच दिए। 2 प्लाट को सस्ते रेट पर बेचे जाने की वजह से सरकार को 68 लाख का नुकसान हुआ। विजिलेंस का दावा है कि पूरी प्लानिंग के तहत यह प्लाट मनप्रीत बादल के लिए अलॉट करवाने को पूरी साजिश रची गई।

Exit mobile version