Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना आएंगे Arvind Kejriwal, अस्पताल में आधुनिक सेवाओं का करेंगे उद्घाटन

पंजाब डेस्क: लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित इनडोर स्टेडियम में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान 18 मार्च को रैली करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केजरीवाल और सीएम मान 18 मार्च को सिविल अस्पताल का भी दौरा करेंगे। साथ ही इस दौरान वे अस्पताल में आधुनिक सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। इन दोनों नेताओं के दौरे को लेकर सिविल अस्पताल में पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उस दिन अस्पताल के स्टाफ को छुट्टी न लेने के निर्देश दिए गए हैं और उन्हें स्टेशन का रखरखाव करने को भी कहा गया है।

अधिकारी कार्यों का लगातार जायजा ले रहे

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, डीसी जितेंद्र जोरवाल भी सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर और पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन, नगर निगम के अधिकारियों के साथ लगातार सिविल अस्पताल का दौरा कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों द्वारा सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने को लेकर चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया जा रहा हैं।

ये भी पढ़ें- नहीं रही मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले, 92 की उम्र में हुआ निधन

Exit mobile version