Site icon Dainik Savera Times

जब तक राहुल गांधी जिंदा हैं RSS की विचारधारा पूरे देश में लागू नहीं होगी

फतेहगढ़ साहिब : फतेहगढ़ साहिब के विधानसभा हलका अमलोह में इंडियन नैशनल कांग्रेस की संविधान बचाओ पहली रैली का आयोजन सुरजीत बैंक्विट हॉल में किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा द्वारा की गई। रैली को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग, इंडियन नैशनल कांग्रेस के सचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्नी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कुलजीत सिंह नागरा, कामिल अमर सिंह, साधु सिंह धर्मसोत, बिहस्ता सिंह, महिला उपाध्यक्ष नीलम रानी, कांग्रेस महिला अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा, डा. सिकंदर सिंह, पूर्व चेयरमैन हरिंदर सिंह भांबरी, गुरकीरत सिंह कोटली, लखवीर सिंह लक्खा, कैप्टन संदीप सिंह संधू सहित कांग्रेस के आला नेताओं ने संबोधित किया।

रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्नी भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्र के बाद संविधान बचाओ मुहिम शुरू की है, जिसका मुख्य मकसद बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के द्वारा निर्मित पूरी दुनिया से बेहतर भारत के संविधान को बचाना है, जबकि भाजपा इस संविधान को तोड़कर इसके टुकड़े-टुकड़े कर रही है। जबकि संविधान हम सबको बराबर अधिकार देता है, हम सबको ताकत देता है, हम सब की सुरक्षा प्रदान करता है यही संविधान है जिसे हमें वोट देने का अधिकार मिला। चाहे अमीर हो या गरीब हो सब की वोट की ताकत से ही गांव के सरपंच से लेकर संसद तक चुने जाते हैं। आज महिलाओं को बराबर का दर्जा संविधान ने ही दिया है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना चाहते हुए कहा कि आज बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म किया जा रहा है। भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल में हमारे किसान और मजदूर सहित महिला, बच्चे, बुजुर्ग, जवान, किसान सहित हर वर्ग के लोग सुरिक्षत नहीं हैं। यहां तक कि वोट पर प्रक्रि या वाली ईवीएम मशीन सुरिक्षत नहीं है। भूपेश बघेल ने कहा की आजादी से लेकर अब तक सबसे बड़ा संताप अगर भोगा है तो वह पंजाब के लोगों ने भोगा है। पंजाब के लोगों की कुर्बानियों और बलिदान को केंद्र सरकार नजर अंदाज कर रही है। धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है।

इससे पहले मंच पर कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वह पंजाब में अफीम की खेती करने का प्रस्ताव लेकर आएंगे क्योंकि मैंने एक सर्वे किया, जिसमें सिंथेटिक नशा करने वाले की उम्र 3 साल और अफीम की नशा करने वालों की उम्र 50 वर्ष तक आंकी गई। किसी मां के बेटे की नशे की लत के कारण मौत न हो हम ऐसा प्रस्ताव अपनी सरकार आने के बाद जरूर लेकर आएंगे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते कहा कि पाकिस्तान एयर स्ट्राइक में अगर राहुल गांधी ने संसद में भारत के हुए विमानों के नुक्सान की रिपोर्ट मांगी तो उन्हें देश विरोधी कहा गया उन्हें पाकिस्तान चले जाने तक की बात की जो की बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस देश विरोधी है यह धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाकर भाजपा को मजबूत कर रही है। जब तक राहुल गांधी जिंदा है आरएसएस की विचारधारा भारत पर लागू नहीं हो सकती। कांग्रेस ने हमेशा हर वर्गों को एक सूत्न में बांधने का काम किया है जबकि भाजपा ने देश के टुकड़े-टुकड़े किए हैं। पंजाब सरकार ने किसानों से जो धक्का किया उसका हिसाब 2027 के विधानसभा चुनाव में आप को मिल जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस की 117 बड़े जोर शोर से सरकार बनाने जा रहे हैं।

रैली को राजा वड़िंग, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्नी भूपेश बघेल, सुखजिंदर सिंह रंधावा, कुलजीत सिंह नागरा, कामिल अमर सिंह, साधु सिंह धर्मसोत, बिहस्ता सिंह, महिला उपाध्यक्ष नीलम रानी, कांग्रेस महिला अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा,पूनम गोसाई, डा. सिकंदर सिंह, पूर्व चेयरमैन हरिंदर सिंह भांबरी, गुरकीरत सिंह कोटली, लखवीर सिंह लक्खा, कैप्टन संदीप सिंह संधू, जगमीत सिंह सहोता, सेवा दल अध्यक्ष लाल सिंह लाली, पार्षद राजिंदर सिंह बिट्टू, वरिष्ठ नेता जोगिंदर सिंह मैनी, रणजीत सिंह तरखान माजरा, डा. मनोहर सिंह बस्सी पठाना, युवा अध्यक्ष अमति जयचंद शर्मा, जगवीर सिंह सलाणा, संजीव दत्ता, डा. मनमोहन कौशल, शिव कुमार गर्ग, हरजिंदर सिंह टिंका बिलिंग, तेजिंदर सिंह सलाणा, दलवीर सिंह गोल्डी, रोहित शर्मा शैंकी, ब्लॉक अध्यक्ष नीतू सिंघी, पार्षद टीना शर्मा, नईम अहमद, गुरिंदर पाल सिंह हैप्पी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह       

Exit mobile version