Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ में ASI पर धक्का देने का आरोप: दुर्घटना मामले में समझौते को लेकर हुआ विवाद

चंडीगढ़: जिले के मलोया थाने के एएसआई पर एक महिला और उसके साथियों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। लेकिन पीड़ित पक्ष अभी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। आपको बता दे कि यह परिवार मलोया के फ्लैट का रहने वाला है। यह विवाद एक सप्ताह पहले हुए एक्सीडेंट से जुड़े केस के निपटारे को लेकर हुआ है। पीड़ित की पहचान रहमान खान के रूप में हुई है।

वीडियो में एएसआई युवक के साथ धक्का-मुक्की और उसका मोबाइल फोन छीनता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह मामला महिला के एक्सीडेंट से जुड़ा है। इस महिला का 17 जून को एक्सीडेंट हुआ था। उसका चंडीगढ़ के सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। लेकिन वहां कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। बाद में इन लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की।

हालांकि मेडिकल-लीगल केस (एमएलसी) न होने की वजह से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसे लेकर पुलिस ने आज दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इस मामले में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ततिंदर सिंह ने बताया कि यह मामला उनके पास था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी। इसके बाद ये लोग वीडियो बनाने लगे। मैंने उन्हें थाने के अंदर बुलाने की कोशिश की। लेकिन वे थाने के अंदर नहीं आए और लगातार वीडियो बनाते रहे। इसी मामले को लेकर यह विवाद हुआ है।

Exit mobile version