Site icon Dainik Savera Times

असला साफ करते चली गोली, ASI की मौत

श्री मुक्तसर साहिब: असला साफ करते अचानक चली गोली से एएसआई की मौत हो गई। मृतक एएसआई बलराज सिंह थाना लंबी में कार्यरत था। डीएसपी बलकार सिंह ने बताया कि मृतक बलराज सिंह थाने में ही सुबह करीब पौने 11 बजे अपना असला साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक चली गोली चल गई जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी ने उक्त घटना को दुखदाई बताया और कहा कि बलराज सिंह का शवगिद्दड़बाहा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है तथा उसके पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version