Site icon Dainik Savera Times

बड़ी खबर: अमृतसर में ASI की हत्या, पुलिस कर रही जांच

अमृतसर के खानकोट इलाके में एक एएसआई की हत्या किये जाने की बड़ी खबर सामने आई है। मृतक एएसआई की पहचान सरूप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अमृतसर के नवा पिंड चौकी में तैनात थे। ड्यूटी से घर लौटते समय खानकोट के पास उनकी हत्या कर दी गई। फ़िलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके की जांच कर रहे हैं। हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस एएसआई का शव बीच सड़क पर पड़ा मिला।

Exit mobile version