Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ पुलिस में तैनात एएसआई की दौरा पड़ने से हुई मौत

चंडीगढ़: शनिवार को मिर्गी का दौरा पड़ने से चंडीगढ़ पुलिस में तैनात कुश्ती कोच एएसआई बिजेंद्र सिंह(51) की मौत हो गई। वह सैक्टर 19 में अपने परिवार के साथ रहते थे। दौरा पड़ने के बाद परिवार के सदस्य उन्हें सैक्टर 16 स्थित अस्पताल में लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने शव परजिनों को सौंप दिया है। मृतक एएसआई मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, बिजेंद्र सिंह चंडीगढ़ की वीआईपी सिक्योरिटी ब्रांच में तैनात थे।

वह पहले चंडीगढ़ के डीजीपी की सुरक्षा में लगे हुए थे। लेकिन पिछले कुछ समय से वह पुलिस लाइन सिक्योरिटी ब्रांच में कार्यरत थे। वह पहलवानी के बड़े शौकीन थे। उन्हें बिजेंद्र पहलवान के नाम से डिपार्टमेंट में जाना जाता है। वह खेल कोटे से ही चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुए थे। उनका संस्कार उनके पैतृक गांव सोनीपत में ही किया जाएगा। उनके परिवार के किसी सदस्य से बात नहीं हो पा रही है। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस को यह सूचना दी गई है, कि उनके शव को हरियाणा के सोनीपत ले जाया जा रहा है। वहीं पर रीति रिवाज के अनुसार उनके संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version