
Asian Champions Trophy Hockey Begins in Jalandhar : जालंधर। सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजाब हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन कोहली ने स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे, जबकि इसका समापन मोहाली में होगा। हॉकी प्रेमियों के लिए मैचों में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
जहां पत्रकारों द्वारा पाकिस्तानी टीम की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर नितिन कोहली ने कहा कि हालिया क्रिकेट विवाद के बाद पाकिस्तान की टीम के भारत ना आने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बांग्लादेश की टीम खेलती नजर आएगी। नितिन कोहली ने बताया कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर में शुरू होगी, जबकि इसका समापन मोहाली में होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के लिए गर्व की बात है। इसका श्रेय उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों को दिया।
उन्होंने बताया कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और भारतीय हॉकी टीम यहां पहले से ही अभ्यास कर रही है। अन्य टीमों के खिलाड़ी भी जल्द ही जालंधर पहुंचकर अभ्यास शुरू करेंगे। इस प्रतियोगिता में 6 टीमों के हिस्सा लेने की जानकारी दी गई। नितिन कोहली ने बताया कि हॉकी प्रेमियों की सुविधा के लिए मैच देखने की एंट्री बिल्कुल मुफ्त रखी गई है। दर्शक ऑनलाइन पास प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी कारण से ऑनलाइन पास नहीं बन पाता, तो वे स्टेडियम पहुंचकर अपना पहचान पत्र दिखाकर पास प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने हॉकी प्रेमियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और पंजाब में आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाएं। प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान और मलेशिया की टीमों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इस टूर्नामेंट से जालंधर में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ने और पंजाब की खेल संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...