Site icon Dainik Savera Times

जालंधर हॉकी स्टेडियम पहुंची जापान की टीम, आजादी के बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0102.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0101.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0100.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0099.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0098.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0097.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0096.mp4

जालंधर: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी लेकर आएगी। वहीं जापान की टीम स्टेडियम में पहुंच गई है। जहां जापान के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि 27 अक्टूबर को मैच की शुरूआत होगी। इस दौरान भारतीय टीम 18 तारीख को पहुंची थी और 19 तारीख को टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया था।

वहीं आज जापान की टीम पहुंची और कल मलेशिया की टीम भी पहुंच रही है। ऐसे में धीरे-धीरे सभी टीमें स्टेडियम में पहुंच रही है और अभ्यास सत्र शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्टेडियम को अलग रूप दिया गया। ऐसे में एक बार फिर से नया स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। वहीं आजादी के बाद यह पहली चैंपियनशिप होने जा रहे है। ऐसे में इस चैंपियनिशप में 6 टॉप टीमें हिस्सा लेने जा रही, लेकिन दुर्भाग्य से पाकिस्तान टीम भारत नहीं आ रही है। ऐसे में पाकिस्तान की जगह बांगलादेश की टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा होगी।

वहीं, जापान के कप्तान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत दौरे पर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि भारत में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप की शुरूआत हो रही है और वह मैच को लेकर काफी उत्साहित है। वहीं भारतीय टीम में पंजाब के 6 खिलाड़ियों पर जापान के कप्तान ने तारीफ की और मनप्रीत व मनदीप का नाम लेकर कहा कि दोनों अच्छे खिलाड़ी है।

भारतीय खिलाड़ी मनदीप को लेकर वह अच्छा खिलाड़ी है और भारतीय टीम के साथ मैच खेलकर काफी अच्छा लगता है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 79 साल बाद खेलने का मौका मिला था, लेकिन पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट में शामिल होने से मना कर दिया।

Exit mobile version