Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में हॉकी का महाकुंभ कल से, कप्तानों ने ठोकी ताल

admission-to-sports-university-from-20

admission-to-sports-university-from-20

Asian Champions Trophy Kicks Off in Jalandhar on October 27 : जालंधर। शहर में कल से यानी 27 अक्टूबर से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विशेष प्रयासों से रिकॉर्ड 4 महीनों में तैयार हुए इस विश्वस्तरीय स्टेडियम का उद्घाटन कल शाम 27 अक्टूबर 5:00 बजे मुख्यमंत्री खुद करेंगे।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/Project_10-26_HD-720p_MEDIUM_FR30.mp4

चैंपियंस ट्रॉफी से एक दिन पहले आज 6 टीमों के कप्तानों द्वारा प्रेस वार्ता रखी गई। इस दौरान प्रेस वार्ता में कहा गया कि यह टूर्नामेंट हमारे लिए काफी खास है। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की कोशिश रहेंगी कि वह अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दें। कप्तान ने कहाकि टीम में कुछ नए खिलाड़ी शामिल हुए है। ऐसे में टीम की कोशिश रहेंगी कि प्रत्येक मैच में वह बढ़ियां प्रदर्शन करें। एशियंस गेम्स में सिलवर मेडल जीतने को लेकर मलेशिया के कप्तान ने कहाकि टीम को काफी गर्व महसूस हो रहा है। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान मलेशिया के कप्तान ने भारतीय टीम के खिलाड़ी मनप्रीत के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि पिछले टूर्नामेंट में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस बार मलेशिया टीम इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी। इसी के साथ अन्य टीम के कप्तान ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके लिए बेहद खास है और उनका टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने पर फोकस रहेगा। पहली बार वह पंजाब में टूर्नामेंट खेलने के लिए पहुंचे है। इसी के साथ अन्य टीम के कप्तान ने कहा कि उनके लिए टूर्नामेंट में उनके लिए सभी टीमें खास है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261026-WA0022.mp4
टीम में नए खिलाड़ियों को लेकर कहा कि भले ही नए खिलाड़ी टीम में कम मैच खेले है, लेकिन उन्हें टीम की स्ट्रेटजी के बारे में पता है। वह नए खिलाड़ियों को लेकर कहना चाहते है कि इस टूर्नामेंट में वह ज्यादा ट्रेस ना लें और वह खेल में बेहतर प्रदर्शन करें। इसी के साथ अन्य टीम के कप्तान ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके लिए काफी खास है। ऐसे में टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका फोकस रहेंगा। वहीं भारतीय टीम अच्छा ने हाल ही में जापान में हुए टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया था।
टीमों के कप्तानों ने माना कि टूर्नामेंट में यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों की मौजूदगी के कारण मुकाबला बेहद कड़ा और चुनौतीपूर्ण होने वाला है, लेकिन उनकी टीमें अपनी पूरी क्षमता के साथ मैदान पर उतरेंगी और अपनी गलतियों से सीखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करेंगी। टीमों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी विरोधी टीम को कम नहीं आंक रहे हैं, क्योंकि सभी टीमें बेहतरीन तैयारी के साथ इस बड़े मंच पर उतरी हैं।
Exit mobile version