Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ किया गया एशियन कप विजेता हॉकी टीम का स्वागत

October 11, 2023

अमृतसर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ किया गया एशियन कप विजेता हॉकी टीम का स्वागत

अमृतसर : हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, सुरजीत सिंह सहित एशियाई कप विजेता हॉकी टीम के सदस्यों का अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उपायुक्त अमित तलवार ने स्वागत किया। इस मौके पर सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह, चेयरमैन जसप्रीत सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह, रमनदीप सिंह और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उपायुक्त तलवार ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने हांगझू में एशियाई कार्यक्रमों में पिछले 72 वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति के तहत पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लेने गए 48 पंजाबी खिलाड़ियों को 8 लाख रुपये प्रति खिलाड़ी के हिसाब से कुल 4.64 करोड़ रुपये दिए गए।

पढ़े बड़ी खबरें : पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, पठानकोट हमले का था मास्टरमाइंड

तलवार ने कहा कि एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत कुल 10 खिलाड़ी पंजाब से थे। उन्होंने कहा कि भारत ने हॉकी मैचों में कुल 68 गोल किये, जिनमें से 43 गोल अकेले पंजाबी खिलाड़ियों ने किये। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें