Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian games: CM Mann ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी मुक़ाबले में स्वर्ण जितने वाली ज्योति, अदिति और परनीत को दी शुभकामनाएं

October 5, 2023

Asian games: CM Mann ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी मुक़ाबले में स्वर्ण जितने वाली ज्योति, अदिति और परनीत को दी शुभकामनाएं

भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गुरुवार को एशियाई खेलों में फाइनल में चीनी ताइपे को 230-229 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारतीय तीरंदाजों ने एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसी के तहत आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा प्रणीत कौर, ज्योति सुरेखा और अदिति स्वामी ने एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम में भारत के लिए 19वां स्वर्ण पदक जीता। यह गर्व की बात है कि इस टीम में शामिल मानसा की प्रणीत कौर ने पंजाब के लिए छठा और ओवरऑल 16वां गोल्ड मेडल जीता है। यह पंजाब का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है…माता-पिता सहित कोच सेहबान को बधाई…खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। हमारी सरकार की खेल नीति के अनुसार प्रणीत को उचित पुरस्कार राशि दी जाएगी…हमारी सरकार युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। चकदे इंडिया …..।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें