Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशियाई खेलों की गोल्डन गर्ल बलजीत का अमृतसर एयरपोर्ट पर स्वागत

October 4, 2026

एशियाई खेलों की गोल्डन गर्ल बलजीत का अमृतसर एयरपोर्ट पर स्वागत

Asian Games Gold Medallist Baljit Kaur Gets Grand Welcome : अमृतसर। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी बलजीत कौर का अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।

तरनतारन जिला प्रशासन, परिजनों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने फूलों की बारिश व ढोल की थाप के साथ उनका अभिनंदन किया। काका कंडियाला गांव की बलजीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम में पंजाब से शामिल एकमात्र खिलाड़ी थीं।

तरनतारन ज़िला प्रशासन की ओर से ज़िला खेल अधिकारी सतवंत कौर और कोच शरणजीत सिंह व दविंदर सिंह ने उनका स्वागत किया। बलजीत कौर के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए इकट्ठा हुए। इस मौके पर फूलों की बारिश की गई और ढोल की थाप पर भांगड़ा पेश किया गया। जापान के आइची प्रांत के नागोया में हुए एशियाई खेलों के फ़ाइनल में चीन को हराकर चैंपियन बनी भारतीय महिला हॉकी टीम में पंजाब से बलजीत कौर अकेली खिलाड़ी थीं।

इस मौके पर ज़िला खेल अधिकारी सतवंत कौर ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि तरनतारन ज़िले के छोटे से गांव काका कंडियाला की होनहार बेटी बलजीत कौर ने इतिहास रचा है और अपने माता-पिता, गांव, ज़िले, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दूसरी युवा महिलाओं को भी बलजीत कौर से प्रेरणा लेने और खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल के लंबे अंतराल के बाद एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत के साथ ही टीम ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफ़िकेशन हासिल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें