Site icon Dainik Savera Times

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, 10 पर केस

Assault after breaking into the house : मोगा। गांव दौलतपुरा ऊंचा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना सदर के सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने बताया कि गुरचरण सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव दौलतपुरा ऊंचा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते ममनी पुत्र बहादुर सिंह, बिल्ला सिंह पुत्र बहादुर सिंह, रामा सिंह पुत्र बहादुर सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह, बहादुर सिंह पुत्र तेजा सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र फिड्डू सिंह, मानक सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव दौलतपुरा, अवतार सिंह निवासी गांव सद्दा सिंह वाला तथा हरमन सिंह पुत्र ममनी सिंह निवासी गांव दौलतपुरा ऊंचा ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके घर में प्रवेश किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और घर में पड़े सामान की तोड़फोड़ भी की। इस दौरान उसके द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। गुरचरण सिंह ने पुलिस को बताया कि उक्त लोगों के साथ उसका पहले से विवाद चला आ रहा है और इसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर सभी 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version