Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधानसभा चुनाव : हरियाणा के लोगों को दिल्ली सीएम केजरीवाल की तरफ से 5 गारटियां

July 21, 2024

विधानसभा चुनाव : हरियाणा के लोगों को दिल्ली सीएम केजरीवाल की तरफ से 5 गारटियां

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनावी बिगुल बजाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से प्रदेशवासियों के लिए पांच गारंटियां जारी की हैं। चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए शनिवार को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा की जनता को केजरीवाल की पांच गारंटी देने की घोषणा की। सुनीता केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के साथ इन पांच गारंटियों का पोस्टर लॉन्च किया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिजली फ्री 24 घंटे, मुफ्त इलाज, फ्री शिक्षा, हर महीने महिला को 1000 रुपये देंगे : सुनीता केजरीवाल : सुनीता केजरीवाल ने आम नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी हैं। इनमें पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री होगी, 24 घंटे बिजली का इंतजाम होगा। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे, सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीना एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं गारंटी, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बदलाव लेकर आए, पंजाब में बदलाव हो रहा है और अब हरियाणा में बदलाव की बारी है।’

बीजेपी झूठ पर झूठ बोलती है : भगवंत सिंह मान : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बोलते हुए कहा, ‘बीजेपी झूठ पर झूठ बोलती है। मैंने संसद में कहा था कि ‘जब 15 लाख की रकम लिखता हूं तो कलम रुक जाती है और काले धन के बारे में सोचता हूं तो स्याही सूख जाती है, हर बात ही जुमला निकली, अब यह भी शक है कि क्या चाय बनानी आती है?’ इस बार इनका झूठ नहीं चला। ये देश में तो 400 पार कहते हैं लेकिन दिल्ली में नहीं कहते क्योंकि इनको पता है कि दिल्ली में केवल यमुना पार जाएंगे। मुझसे पत्रकारों ने पूछा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी को कैसे रोका? मैंने कहा कि हमने झाड़ू से कीचड़ की सफाई कर दी तो कमल उगा ही नहीं। अब हरियाणा में झाडू से कीचड़ की सफाई करने की बारी है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें