Site icon Dainik Savera Times

विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां को Joga Singh Kalyan पुरस्कार से किया गया सम्मानित

चंडीगढ़: गुरू नानक देव इंजीनीरिंग कॉलेज बिदर के एक समारोह के दौरान पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां का जोगा सिंह जी कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पंजाब विधानसभा के एक प्रवक्ता के अनुसार यह पुरस्कार बीती शाम कर्नाटक के राज्यपाल थीवर चंद गहलोत ने एक प्रभावशाली समारोह के दौरान संधवां को दिया। संधवां ने इंजीनीरिंग की पढ़ाई इसी कॉलेज से की है और यह पुरस्कार गुरू नानक देव इंजीनीरिंग कॉलेज बिदर के प्रमुख पूर्व छात्रों को दिया जाता है।

गुरु नानक झीरा साहिब फाउंडेशन बिदर द्वारा कॉलेज कैंपस में आयोजित करवाए गए इस समारोह के दौरान गहलोत ने संधवां की उपलब्धियों का जि़क्र किया। इस अवसर पर संधवां ने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें ताज़ा कीं और फाउंडेशन के प्रबंधकों का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि संधवां इस समय दक्षिणी भारत के राज्यों के दौरे पर गए हुए हैं। इससे पहले संधवां तख़्त श्री हजूर साहिब में नतमस्तक हुए जहाँ मुख्य जत्थेदार कुलवंत सिंह ने उनका स्वागत किया।

पंजाब से लेकर देश-दुनिया की हर खबर के लिए Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

Exit mobile version