Site icon Dainik Savera Times

Punjab Assembly Session: CM मान ने सदन में पेश किया विश्वास मत, कहा-‘आजकल अफवाहें बहुत चल रहीं’

Punjab Assembly Session

Punjab Assembly Session

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर सीधे तौर पर जवाब देते हुए स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।

सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल अफवाहों का दौर तेज हो गया है और नकारात्मक खबरें तेजी से फैलती हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मीडिया द्वारा उनसे विश्वास प्रस्ताव को लेकर सवाल किए गए थे, जिस पर उन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि सरकार बहुमत साबित करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने भरोसा जताया कि न सिर्फ सरकार के पास पर्याप्त समर्थन है, बल्कि अपेक्षा से अधिक विधायक उनके पक्ष में खड़े नजर आएंगे। यह विश्वास प्रस्ताव ऐसे समय में लाया गया है, जब राज्य की राजनीति में हलचल और अटकलों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि उनकी सरकार स्थिर है और किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव या अफवाहों से प्रभावित नहीं होने वाली।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की आधिकारिक घोषणा की थी। इससे पहले यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में लिया गया था।

मंत्री तरुणप्रीत सौंध ने श्रमिकों के लिए प्रस्ताव पेश किया

श्रमिकों के योगदान के लिए सामूहिक रूप से उनका आभार व्यक्त किया – सौंध

69 वर्षों के बाद श्रमिकों के लिए विशेष सत्र बुलाया गया

विशेष सत्र पर आपत्ति को लेकर CM मान का बयान
CM मान ने कहा- बेअदबी कानून विशेष सत्र का ही नतीजा है।
‘विशेष सत्र का विरोध किस आधार पर है?’
‘विशेष सत्र बेबुनियाद नहीं हो सकते’
‘आप जितने दिन कहेंगे, हम उतने दिन ही मॉनसून सत्र चलाएंगे’

जानकारी के अनुसार, यह सत्र आम आदमी पार्टी (आप) के 7 विधायकों के दल बदल की घटनाओं के बाद आयोजित किया गया है।

इन विशेष मुद्दों पर की जाएगी चर्चा

यह सत्र छुट्टी के दिन आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 13 अप्रैल को भी अवकाश के दिन विशेष सत्र बुलाया गया था, जिसमें बेअदबी के खिलाफ कड़े दंड का कानून पारित किया गया था। हालांकि इस बार के सत्र को मजदूर दिवस को समर्पित बताया गया है और इसमें मजदूर वर्ग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, लेकिन साथ ही दल बदल का मुद्दा भी सदन में उठने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें…

विपक्ष इस मौके पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यदि विपक्ष को कोई संदेह है तो सरकार विश्वास प्रस्ताव भी ला सकती है। इसके अलावा दल बदल करने वाले विधायकों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की संभावना भी जताई जा रही है।

Exit mobile version