Site icon Dainik Savera Times

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के चढ़ावे की गिनती 20 लाख के पार पहुंची

जालंधर: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में भक्तों की तरफ से चढ़ाए जा रहे चढ़ावे की गिनती जारी रही। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुरेश चड्ढा की देखरेख में शुरू हुई चढ़ावे की गिनती में 16 लाख 33 हजार 425 रुपए हुए जिसका पहले दिन की गिनती 4 लाख 25 हजार 400 रुपए थी। इसका अब तक का कुल योग 20 लाख 58 हजार 825 रुपए पहुंच चुका है जिसे इंडियन ओवरसीस बैंक में जमा करवा दिया गया है। यह जानकारी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुरेश चड्ढा, मेला इंचार्ज तरसेम कपूर, गणोश चड्ढा, सेवादार भूषण कोहली, हितेश चड्ढा, पारस चड्ढा, अशोक कुमार, दिनेश चड्ढा, राज कुमार चड्ढा, अरुण चड्ढा ने दी।

ये भी पढ़ें:  मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते देशभर में घट रही LPG सप्लाई, होटल-रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद

Exit mobile version