Dainik Savera Times

बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, हिरासत में युवा नेता

Chandigarh Congress workers Lathicharge: चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि, कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सेक्टर 33 कमलम भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करना चाहते थे। जिन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया गया और पानी की बौछार की गई। वहीं इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना और उपाध्यक्ष सचिन गालव दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और थाने ले जाया गया है।

-3 मुद्दों पर किया जा रहा प्रदर्शन

इन विषय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका पहला मुद्दा चंडीगढ़ में महंगाई, दूसरा मुद्दा मालिकाना हक और तीसरा मुद्दा हथकड़ी लगाकर विदेश से लाए गए भारतीयों का है। इन तीनों मुद्दों को लेकर कांग्रेस के एचएस लकी, गुरप्रीत गाबी, जसबीर सिंह बंटी और तरुणा मेहता सेक्टर 35 कांग्रेस भवन से सेक्टर 33 कमलम तक मार्च निकालेंगे। वहीँ आज कांग्रेस और युवा कांग्रेस तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर भाजपा के कमलम कार्यालय की ओर विरोध मार्च निकाल रही है।

ये भी पढ़ें :- झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 15 लाख का इनामी सहदेव महतो समेत 4 नक्सली ढेर

Exit mobile version