Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर पर हमला: पीड़ित परिवार ने कहा-अपराधी घूम रहे सरेआम, पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

January 23, 2023

सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर पर हमला: पीड़ित परिवार ने कहा-अपराधी घूम रहे सरेआम, पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

चंडीगढ़: गत दिनों मोहाली स्थित एरो सिटी के अधीन आते गांव झुंगिया निवासी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर मरने की हालत में पहुंचाने वाले दोषियों के खिलाफ मोहाली पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा, अपराधी सरेआम घूम रहे लेकिन पुलिस कोई करवाई नहीं कर रही ऐसा लग रहा है कि जिले के एसएसपी भी दोषियों को संरक्षण दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने दोषियों पर कोई कार्रवाई न होने से आहत हो पुलिस विभाग के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दुखड़ा रोया।

बता दें कि 72 वर्षीय रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर बहादुर सिंह मोहाली स्थित एरो सिटी के अधीन आते गांव झुंगिया निवासी हैं। वो गांव के सरपंच भी है। गत दिनों 3 जनवरी को गांव के ही पूर्व सरपंच के पारिवारिक सदस्यों द्वारा बहादुर सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। वो अब जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं और एक निजी हस्पताल में उपचाराधीन हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें