Site icon Dainik Savera Times

सुखबीर बादल पर हमले से लेकर पेपर लीक मामले तक, मंत्री बरिंदर गोयल ने दिया बड़ा बयान

पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर पंजाब के मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि यह बेहद खराब और गलत घटना है। जब उनसे पूछा गया कि पहले अमृतसर में हुए हमले और अब सुखबीर बादल पर हुए हमले के पीछे कोई राजनीतिक कनेक्शन है या नहीं, तो मंत्री ने कहा कि वह इसे राजनीति से जोड़कर नहीं कह सकते। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी हुआ, वह गलत हुआ है।

भर्ती और फार्मेसी परीक्षा पर हाईकोर्ट के आदेश पर टिप्पणी से इनकार

पंजाब रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत हुई भर्तियों और फार्मेसी के नतीजे पर हाईकोर्ट की ओर से लगाई गई रोक को लेकर सवाल पूछे जाने पर बरिंदर गोयल ने अदालत के आदेशों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में करीब 69 हजार नौकरियां दी हैं और किसी भी नौकरी के लिए पैसे या सिफारिश का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

फार्मेसी परीक्षा में नकल मामले पर 21 गिरफ्तार

फार्मेसी परीक्षा में नकल के मामले को लेकर मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट के भीतर ही मामले का पता चल गया था। उनके मुताबिक, नकल करने वालों और नकल करवाने वालों समेत कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का किया दावा

मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि सरकारी नौकरियों में पैसे या सिफारिश के आधार पर नियुक्तियां नहीं की गई हैं।

📍 Location: Sangrur (Sangrur)

Exit mobile version