Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंडियाला गुरु में 12 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, हुई दर्दनाक मौत

November 23, 2026

जंडियाला गुरु में 12 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, हुई दर्दनाक मौत

पंजाब डेस्क: जंडियाला गुरु क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। बता दें कि आवारा कुत्तों के हमले में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था।

खेल मैदान में मिला बच्चे का शव

मृतक की पहचान रणजीत सिंह (12) पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव जलाल, थाना मेहता के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का शव गांव के खेल मैदान से बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आवारा कुत्तों के हमले में उसकी जान चली गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें