Site icon Dainik Savera Times

जालंधर के शिव विहार में पति-पत्नी को लूटने की कोशिश

जालंधर। शिव विहार में बाइक सवार दो लुटेरों ने सैर कर घर लौट रहे पति-पत्नी को तेजधार हथियार दिखाकर लूटने की कोशिश की। दंपति के शोर मचाने पर लुटेरे महिला के हाथ से जप काउंटर छीनकर फरार हो गए, हालांकि बाद में उसे वापस फेंक गए। पूरी वारदात सोसायटी के गेट पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/70849ff9-ff63-4ced-adfe-65b30e83b53c-1.mov

शिव विहार के रहने वाले पीड़ित अशोक बत्रा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सैर करके पत्नी के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार 2 लुटेरे पहले से घात लगाकर बैठे थे। इस दौरान जैसे ही वह पत्नी के साथ उनके पास से गुजरने लगे तो दोनों ने अचानक तेजधार हथियार निकाल लिए और उनसे लूट करने आए नौजवान जप काउंटर पत्नी के हाथों से लेकर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि आज दोनों दपंति के पास कोई गहना और मोबाइल मौजूद नहीं था, जिसके कारण नुकसान होने से बचाव रहा। लूट करने की वारदात सोसायटी के गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीटीटीवी कैमरों में देखा जा सकता है कि कैसे लुटेरे तेजधार हथियार दिखाकर पति पत्नी को निशाना बना रहे हैं और वह बचने के लिए शोर मचा रहे हैं।

Exit mobile version