Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिन दिहाड़े जालंधर के नकोदर चौंक पर परिवार को लूटने की कोशिश

January 6, 2024

दिन दिहाड़े जालंधर के नकोदर चौंक पर परिवार को लूटने की कोशिश

जालंधर : नकोदर चौंक के नजदीक बाइक सवारों ने दिन दिहाड़े एक परिवार को लूटने की कोशिश की गई। यह परिवार यहां स्थित एक अस्पताल से बाहर निकला था जब इन बाइक सवारों ने इन्हें लूटने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर सवार होकर आए स्नेचरों ने वहां पर खड़े एक युवक के गले से चेन खीचने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। जिसके बाद स्नेचरों ने दूसरे युवक को घेर कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इस दौरान उक्त युवक स्नेचरों से भिड़ गए। इस हाथापाई में स्नेचर वहां से जान बचाकर भाग गए लेकिन उनका एयर पिस्टल वहीं गिर गया।

पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना 4 की पुलिस ने एयर पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। पीड़ितों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें