Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री गुरु रविदास चौक के निकट कार सवार व्यक्ति से मारपीट के बाद लूट का प्रयास

July 28, 2024

श्री गुरु रविदास चौक के निकट कार सवार व्यक्ति से मारपीट के बाद लूट का प्रयास

जालंधर: शनिवार देर रात श्री गुरु रविदास चौक के निकट कार सवार व्यक्ति से बाइक सवार युवकों ने मारपीट करते हुए न केवल उनकी कार तोड़ दी बल्कि सोने की चैन भी झपटने की कोशिश की। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया की वह बच्चों के लिए सामान लेकर कार में सवार होकर घर के लिए निकला था कि रविदास चौक के पास उनकी गाड़ी के आगे बाइक सवार कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और आते ही उनपर हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक हमला करने वाले युवक गुंडा किसम के लग रहे थे जो लूट करने की नियत से आए थे और अपने मनसूबों पर कामयाब न होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद करीब 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर कर्मियों द्वारा घटना की जांच की जा रही थी, घटना वाली जगह के पास लगे सीसीटीवी फूटेज खंगालेगी जिससे साफ हो सके की पीड़ित के साथ हुई मारपीट करने वाले आरोपी कौन थे और मामला लूट का है कुछ और।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें