Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar : घर पर ग्रेनेड हमले पर औजला का सरकार पर हमला

August 21, 2026

Amritsar : घर पर ग्रेनेड हमले पर औजला का सरकार पर हमला

Aujla attacks government over grenade attack : अमृतसर। रमदास तहसील के गांव जट्टा पशियां में एक परिवार के घर पर दो ग्रेनेड फेंककर किए गए हमले के बाद सांसद गुरजीत सिंह औजला ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में गैंगस्टरवाद और फिरौतीखोरी से लोगों में डर का माहौल बढ़ रहा है। औजला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से हमले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार को बयानों के बजाय जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। औजला ने कहा कि इस घटना को केवल एक परिवार पर हुआ हमला मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह सीमावर्ती इलाकों में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और गैंगस्टरवाद की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहले ही पाकिस्तान की ओर से पैदा होने वाली चुनौतियों, बाढ़ और अन्य मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अब गैंगस्टरवाद और फिरौतीखोरी ने लोगों में भय पैदा कर दिया है।

औजला ने क्षेत्र के विधायक से सवाल करते हुए कहा कि क्या उन्हें जानकारी है कि पंचायत चुनाव के दौरान इस परिवार को धमकियां दी गई थीं? क्या सरकार को पता है कि चुनावों के दौरान आपराधिक तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी? उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपनी मर्जी से वोट देने और अपनी पसंद के उम्मीदवार का समर्थन करने का पूरा अधिकार है। यदि किसी परिवार को इस लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने के कारण धमकियां दी जाती हैं और बाद में उसी परिवार के घर पर ग्रेनेड हमला होता है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। सांसद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वह सीमावर्ती इलाकों की जमीनी हकीकत को समझें और गैंगस्टरवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि लोगों के मन में डर और गुस्सा बढ़ रहा है तथा सरकार को केवल बयानों के बजाय जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। औजला ने मांग की कि हमले में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यदि किसी स्थानीय व्यक्ति की इस मामले में भूमिका सामने आती है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें