Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

आटो चालक ने नाबालिगा से की छेड़छाड़, लोगों ने नंगा करके बीच बाजार में पीटा

May 17, 2025

आटो चालक ने नाबालिगा से की छेड़छाड़, लोगों ने नंगा करके बीच बाजार में पीटा

पटियाला: शहर में एक आटो चालक ने आज सुबह 11 वर्षीय नाबालिगा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की तो लोगों ने उक्त आटो चालक की पिटाई की। पिटाई करने के दौरान उन्होंने न केवल आटो चालक से उठक बैठक करवाई बल्कि मौके पर डांस भी करवाया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने नाबालिगा की माता की शिकायत पर पोस्को एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है और आटो चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नेहरु पार्क के पास नजदीक पुराना बस स्टैंड पर पब्लिक ने एक आटो चालक को खूब पीटा है। पीटने का कारण यह है कि उसे सुबह 11 साल की एक नाबालिग लड़की ने स्कूल छोड़ने के लिए कहा।

उसने पहले लड़की को पीछे की सीट पर बैठाया और बाद में उसने अपने साथ ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट पर बैठा लिया और अश्लील छेड़छाड़ की। लड़की जब स्कूल पहुंची तो उसने अपनी टीचर को सारी बात बताई और टीचर ने उसके परिवार को जानकारी दी। उसके बाद परिवार वालों ने उसे ढूंढते हुए नेहरु पार्क के पास पकड़ लिया। फिर पब्लिक इकट्ठा हो गई और उसकी खूब पिटाई करते हुए डांस करवाया और उठक बैठक करवाई और पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे में डीएसपी सिटी -1 सतनाम सिंह ने बताया कि उक्त संबंध में थाने में आटो चालक के खिलाफ पोस्को एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ‘केरल की LDF सरकार कॉर्पोरेट के पैसों से चल रही’, राहुल गांधी बोले- CM विजयन पर मोदी का कंट्रोल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें