Aviation Safety Awareness Week Observed at Amritsar Airport : अमृतसर। श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 23 से 27 नवंबर तक विमानन संरक्षा जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। इस वर्ष ‘सेफ्टी फर्स्ट, ऑलवेज’ (संरक्षा सर्वोपरि, सदैव) थीम के तहत विभिन्न एजेंसियों के कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्रों के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसका उद्देश्य आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी मजबूत करने के साथ-साथ रनवे सुरक्षा और वन्यजीवों से जुड़े खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष की थीम “Safety First, Always (संरक्षा सर्वोपरि, सदैव)” है। इस अवसर पर हवाई अड्डे पर कार्यरत विभिन्न एजेंसियों के कर्मचारियों के लिए अग्निशामक यंत्रों के उपयोग एवं संचालन संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग एवं आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों की अग्नि संरक्षा संबंधी जागरूकता एवं आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ करना तथा हवाई अड्डे पर संरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।
विमानन संरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत हवाई अड्डे पर रनवे सुरक्षा एवं वन्यजीव संबंधी खतरों के प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण संरक्षा पहलुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर सुरक्षित हवाई अड्डा संचालन सुनिश्चित करने तथा यात्रियों, कर्मचारियों एवं सभी हितधारकों की संरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

