Site icon Dainik Savera Times

‘नशा-मुक्त युवा’ अभियान से जागे युवा, बठिंडा में नशा-मुक्त भारत का संकल्प

Awakened by the ‘Drug-Free Youth Campaign’ : बठिंडा। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के ‘माई युवा भारत’ (MY Bharat), बठिंडा ने बाबा फरीद ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, बठिंडा के सहयोग से ‘नशा-मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा-मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

युवाओं से बोले पीएम, नशे से रहें दूर

कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना और नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति पर भी असर डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने, स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा ‘नशा-मुक्त भारत, विकसित भारत’ के विचार को हर घर और हर व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

युवाओं ने लिया नशा-मुक्त भारत का संकल्प

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रोग्राम ऑफिसर सुखविंदर कौर का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी मिशा ने कहा, “युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। नशा-मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर युवा जागरूक बने और अपने परिवार, दोस्तों तथा समाज को भी इस अभियान से जोड़े। ‘नशा-मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से चलाया जाने वाला एक राष्ट्रीय जन-आंदोलन है।” कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ अभियान का समर्थन किया और समाज को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
Exit mobile version